Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

महामारी के बढ़ते प्रभाव कारण बिजली निगम ने की अधिकारियों को हिदायतें जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए और सुरक्षा के उपायों तथा लोगों को कोई भी परेशानी ना हो, को ध्यान में रखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा अपने अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थाओं को निरंतर बिजली आपूर्ति के सन्दर्भ में उचित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी), ऑक्सीजन निर्माण औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए बिजली निगम द्वारा पंचकूला और रोहतक जोन में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए तथा बिजली आपातकालीन नम्बरों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा बिजली से संबंधित किसी समस्या के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1912/18001801550 पर संपर्क किया जा सकता है।
पंचकूला जोन रोहतक जोन
पंचकूला— 98881-23472     पानीपत— 93549-18979
अम्बाला— 93547-26365     सोनीपत— 93547-26402
कुरुक्षेत्र— 93156-09787      रोहतक— 93547-26582
यमुनानगर— 93547-26363  झज्जर— 93151-10304
कैथल— 93547-26182       करनाल— 93547-26290
उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी०सी० मीणा द्वारा कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए अधीक्षक अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को उचित दिशानिर्देश देते हुए अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए हर जिले में बिजली नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं तथा बिजली निगम के स्थानीय आपातकालीन नम्बरों की सूची जारी की गई है, जिसकी निगरानी सर्कल स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों द्वारा की जाएगी । सर्कल और मंडल अधिकारी स्वयं निरंतर बिजली आपूर्ति और किसी की प्रकार की तकनीकी खराबी की निगरानी करेंगे, उनकी अनुमति के बिना किसी भी अस्पताल के फीडर को बंद नहीं किया जाएगा । व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा अधिकारी प्रतिदिन की बिजली आपूर्ति, सामग्री या जनशक्ति की उपलब्धता संबंधी सूचनाएँ साँझा करेंगे ताकि किसी भी आपातकाल स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।