Sunday, 14 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

महिला ने व्यक्ति पर लगाया बलात्कार का आरोप, केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने जीरकपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर दप्पर निवासी एक व्यक्ति पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत थाना जीरकपुर में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जीरकपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। आरोपी साहिल खान पुत्र महबूब खान निवासी गुरु गोबिंद सिंह एंक्लेव दप्पर उसी कंपनी में ऑनलाइन सेल सबंधी ट्रेनिंग लेने आया था, जहां उसकी आरोपी के साथ जान पहचान हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी की उसके घरवालों से भी जान पहचान हो गई थी और उसका उनके घर भी आना जाना हो गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसके पास से कई बार उधार पैसे भी लिए थे। उसने कहा कि आरोपी ने उसके साथ फ़ोटो भी ले रखी थी, जिनको डिलीट करने के बहाने उसने उसे एक स्टूडियो में बुलाया और उसके साथ उसकी मर्जी के बिना शारीरक सबंध बनाए। उसने उस समय अपने फोन में वीडियो भी बना ली, जिस कारण वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ कई बार शारीरक सबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई, जिसके लिए उसको दवाई खानी पड़ी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी साहिल खान के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।