Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
हरियाणा Trending

मानेसर में 500 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का शिलान्यास 13 फरवरी को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 11 व 12 फरवरी को गुरुग्राम में आयोजित 187वीं बैठक के दौरान टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के पदक विजेताओं श्री प्रमोद भगत और श्रीमती भावना पटेल को सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान निगम द्वारा ईएसआईसी डैशबोर्ड, चिकित्सा डैशबोर्ड का शुभारंभ तथा फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक कैथ लैब का उद्घाटन मुख्य गतिविधियों में शामिल है ।
13 फरवरी को ईएसआईसी द्वारा 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास मानेसर हरियाणा में किया जाएगा। इस अस्पताल में से 6 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ होगा। अस्पताल में महेंद्रगढ़, नूह एवं रेवाड़ी के कामगारों को भी लाभ पहुंचेगा। आयुष्मान भारत के अंतर्गत इस अस्पताल में भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मिलेगी। आपातकालीन, ओपीडी, आईसीयू, स्त्री रोग एवं प्रसूति, बाल रोग, हृदय रोग, कैंसर उपचार, ब्लड बैंक आदि सुविधाएं इस अस्पताल में उपलब्ध होंगी।