Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

मामला शामलात जमीन: काऊंसिल का बोर्ड लगाने से लोगों ने किया विरोध

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना गांव में पिछले एक महीने से पंचायती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के बाहर बाउंड्री पर बहुत सारे लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर अपने घर व दुकानें बनाई हुई हैं। 15 दिन पहले एक गुरदीप सिंह नामक व्यक्ति द्वारा घर बनाया जा रहा था। जिसका गांव के ही कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिसकी शिकायत नगर काऊंसिल को की गई। उसके बाद नगर काऊंसिल के अधिकारियों ने कानूनगो को और पटवारी से इसकी पैमाइश करवाई तो करीब 200 गज जगह, जिस पर गुरदीप सिंह कब्जा कर रहा था, वह जमीन पंचायती निकली। निशांदेही के बाद जब शुक्रवार को नगर काऊंसिल टीम उस जगह पर अपना मलकियत का बोर्ड लगाने गई तो लोगों ने हंगामा कर दिया और विरोध इतना तीखा था कि झगड़े के डर से काऊंसिल टीम को वापिस बरंग लौटना पड़ा। जिसके बाद नगर काऊंसिल कि टीम द्वारा इसकी शिकायत सबंधित बालटाना चौंकी को दी।

यह मेरी निजी जमीन है, जिस पर मैं निर्माण कर रहा हूं। नगर काऊंसिल वाले पता नहीं किस की शह पर बार बार मेरा समान उठा ले जाते हैं। आज की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो चुकी है। जिस लेकर मैं कोर्ट में जाऊंगा।
—गुरदीप सिंह, निवासी बालटाना गांव

गुरदीप सिंह द्वारा जो बिल्डिंग बनाई जा रही है, उसकी शिकायत मिली थी जिसकी हमने पैमाइश करवाई तो वह जगह नगर काऊंसिल की निकली। जिसके बाद हम नगर काऊंसिल की मलकियत का बोर्ड लगाने गए थे तो वहां लोगों ने हंगामा कर दिया। जहां हमारी लोगों के साथ बहस हुई तो झगड़ा बढ़ता देख हमें वापिस लौटना पड़ा। हमने पुलिस प्रोटेकशन के लिए लिखित शिकायत सबंधित पुलिस चौंकी को दे दी है।
— निर्दोष शर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर काऊंसिल जीरकपुर