Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़

मूक-बधिर स्कूल के बच्चों को एलआइसी ने किया सम्मानित

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज::
भारतीय जीवन बीमा निगम, चण्डीगढ़ मंडल की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं के कल्याण हेतू हर साल ‘एलआइसी स्टूडेंट आफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया जाता है। इस साल जिला पटियाला के गांव सैफदीपुर के ‘पटियाला स्कूल आफ द डीफ, डंब एंड ब्लाइंड को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ये पुरस्कार इस स्कूल के 10 मूक-बधिर छात्रों को और 10 दृष्टिबाधित छात्रों को भारतीय जीवन बीमा निगम, चण्डीगढ़ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक हरविंदर सिंह के हाथों प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार स्कूल में पहली से लेकर दसवीं कक्षा के एक-एक विद्यार्थी को पढ़ाई-लिखाई में अव्वल आने पर प्रदान किया गया।
पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान बता रही थी कि वह सम्मानित होकर किस कदर खुश हैं और उनकी यही मुस्कान अन्य छात्रों को भी पढ़ाई-लिखाई में कुछ बेहतर कर दिखाने की दिशा में प्रेरित करने वाली साबित होगी।

0 Comments