Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

मूसेवाला कत्ल केस: लॉजिस्टिक सहायता देने व रेकी करने वाले व्यक्तियों समेत आठ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला, जिसकी 29 मई को गोलियाँ मार कर हत्या कर दी गई थी, के कत्ल कांड को अंजाम देने के लिए लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने, रेकी करने और पनाह देने के लिए आठ व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।
मूसेवाला, जोकि 29 मई को शाम 4.30 बजे के करीब दो व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ घर से निकला था, का कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियाँ मार कर कत्ल कर दिया था। उस समय वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहा था।
काबू किये व्यक्तियों की पहचान सन्दीप सिंह उर्फ केकड़ा निवासी सिरसा, हरियाणा; मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी तलवंडी साबो, बठिंडा; मनप्रीत भाऊ निवासी ढैपयी, फरीदकोट; सारज मिंटू निवासी गाँव दोदे कलसिया, अमृतसर; प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी निवासी तख़्त-मल्ल हरियाणा; मोनू डागर निवासी गाँव रेवली, सोनीपत हरियाणा; पवन बिशनोयी और नसीब दोनों निवासी फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार शूटरों की भी पहचान कर ली है।
गिरफ़्तार किये व्यक्तियों की भूमिकाओं का खुलासा करते हुये एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बाण ने आज कहा कि गोल्डी बराड़ और सचिन थापन करने के निर्देशों पर सन्दीप उर्फ केकड़ा ने अपने आप को मूसेवाला के प्रशंसक के तौर पर पेश करके उस पर नज़र रखी हुई थी। वारदात से कुछ समय पहले जब गायक अपने घर से जा रहा था, उस समय केकड़ा ने गायक के साथ सैलफी भी खिंची थी।
एडीजीपी बाण ने कहा, ‘‘केकड़ा ने शूटरों और विदेशी संचालकों के साथ सारी जानकारी जैसे गायक के साथ उसके सुरक्षा कर्मी नहीं थे, वाहन में सवारों की संख्या, वाहन सम्बन्धी विवरण और वह ग़ैर-बुल्ट -प्रूफ़ वाहन महिंद्रा थार में सफ़र कर रहा था, आदि साझा की।’’
उन्होंने कहा कि मनप्रीत मन्ना ने गोलडी बराड़ और सचिन थापन के नज़दीकी साथी सारज मिंटू के निर्देशों पर मनप्रीत भऊ को टोयटा कोरोला कार मुहैया करवाई थी, जिसने आगे यह कार दो व्यक्तियों, जो संदिग्ध शूटर हैं, को सौंपी थी।
एडीजीपी ने बताया कि पाँचवे मुलजिम प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी ने जनवरी 2022 में हरियाणा से आए गोल्डी बराड़ के दो साथियों को पनाह दी थी और उनके द्वारा सिद्धू मूसेवाला के घर और आसपास के इलाकों की रेकी भी करवाई थी, जबकि मोनू डागर ने गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर इस कत्ल को अंजाम देने के लिए शूटरों की टीम बनाने के लिए दो शूटरों का प्रबंध किया था।
उन्होंने कहा कि पवन बिशनोयी और नसीब ने बलेरो गाड़ी शूटरों को सौंपी थी और उनको पनाह भी दी थी।
एडीजीपी प्रमोद बाण ने यह भी बताया कि विशेष जांच टीम रणनीतिक तौर पर काम कर रही है और इस अपराध में शामिल पहचाने गए शूटरों और अन्य मुलजिमों को गिरफ़्तार करने के लिए लगातार ठोस यत्न कर रही है।