Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

मूसेवाला की मौत से आहत 20 साल के फैन ने जहरीली चीज खाकर की खुदकुशी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पंजाब के मरहूम गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 20 साल के फैन ने जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान जसविंदर सिंह के रुप में हुई है जोकि डेराबस्सी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने बीते दिन बुधवार को सिद्धू मूसेवाला का भोग टीवी पर लाइव देखा जिससे परेशान होकर उसने जहरीली चीज पी ली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका लडक़ा सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था। वह उसके गाने बहुत सुनता था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद उसको बहुत बड़ा झगटा लगा और उस दिन से ही वह परेशान चल रहा था। उसने कल टीवी पर सिद्धू मूसेवाला का लाइव भोग देखा और परेशान हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जहरीली वस्तु पी ली। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डाक्टरों ने जीएमसीएच-32 रैफर कर दिया जहां वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे उसकी मौत हेा गई। मृतक बेरोजगार था और घर पर ही रहता था।