Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा
पंजाब Trending

रजिस्ट्री करवाने में परेशानी के चलते लोगों ने सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पंजाब सरकार की ओर से रजिस्ट्री करवाने संबंधी जारी की हिदायतों उपरांत रजिस्ट्री करवाते समय हो रही परेशानी के चलते बुधवार को जीरकपुर सब तहसील में वसीका, नवीसा व आम जनता की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके अलावा सब तहसील जीरकपुर के सभी वसीका, नवीसा व अर्जी नवीसा व एडवोकेट की ओर से पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ 19 जून तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
जिक्रयोग है कि पिछले काफी समय से हलका डेराबस्सी में बड़े स्तर पर अवैध कालोनियों के निर्माण में मिलीभगत के साथ अवैध तौर पर रजिस्ट्रिया करवाने की खबरें प्रकाशित होती रही हैं। जिस संबंधी पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट चंडीगढ़ की ओर से भी अनअधिकारित कालोनी की रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई हुई है लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों की मिलीभगत के साथ रजिस्ट्रिया होती रही हैं। जिस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से कुछ रेवन्यू अधिकारी भी सस्पेंड किए गए थे। इस उपरांत पंजाब सरकार की ओर से नई हिदायतें जारी करते हुए रजिस्ट्रियों संबंधी कई सख्त कानून बना दिए गए हैं। नई जारी हुई हिदायतों अनुसार रजिस्ट्री करवाते समय नगर काउंसिल से संबंधित प्लाट की एनओसी लेनी जरूरी कर दी गई है। जिस कारण रजिस्ट्रियां करवाने आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब तहसील में आने वाले लोगों ने नगर काउंसिल व रेवन्यू विभाग के अधिकारियों पर उन्हें तंग परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इसके तहत बुधवार को लोगों ने इक्ट्ठे होकर नगर काउंसिल जीरकपुर की इमारत में नायब तहसीलदार हरिंंदरजीत सिंह के दफ्तर के आगे पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंधी पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए नायब तहसीलदार जीरकपुर हरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पंजाब सरकार द्वारा जारी हुई हिदायतों अनुसार ही रजिस्ट्रियां की जा रही है। किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा।