Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हिमाचल

राज्यपाल ने ऊना में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया

Read in:Hindi

ऊना, फेस2न्यूज:
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रयास संस्था के सौजन्य से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने नाहन, पांवटा साहिब, जसवां परागपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार नई मोबाइल स्वास्थ्य वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मोबाइल कैंसर डिटैक्शन बस के 600वें कैम्प का भी शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थानों से आए डाक्टरों ने लोगों की जांच की।
राज्यपाल ने प्रयास संस्था की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने चार वर्षों में अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के आरम्भ में तीन मोबाइल यूनिट संचालित की जा रही थी और आज सात जिलों के 23 विधानसभा क्षेत्रों में 32 मोबाइल यूनिट संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर मेडिकल टेस्ट की सुविधा के साथ निःशुल्क दवाईयां और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही हैं।
राज्यपाल ने 14 मोबाइल स्वास्थ्य सेवा यूनिट के सदस्यों सहित मेडिकल कैम्प में सेवाएं प्रदान कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया।