Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

राज्यसभा के लिए पर्यावरणविद् संत सीचेवाल और पद्मश्री साहनी बने 'आप' के उम्मीदवार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आम आदमी पार्टी ने पंजाब की दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मशहूर पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पंजाबी कल्चर से लिए पद्मश्री से सम्मानित विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम की घोषणा की है। दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
संत सीचेवाल ने पर्यावरण के लिए बहुत अच्छे काम किये हैं। 2007 में सीचेवाल ने 160 किमी काली बेई नदी को अकेले साफ करवा दिया था। इस सफाई अभियान के बाद वह दुनिया भर में चर्चित हुए और उनका यह सफाई मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हुआ। पर्यावरण के लिए लगातार और निस्वार्थ भाव से काम करने के कारण सीचेवाल को पद्मश्री अवार्ड मिला। लोग उन्हें 'इको बाबा' के नाम से भी पुकारते हैं।
वहीं दूसरे उम्मीदवार विक्रमजीत साहनी ने कोविड के समय पंजाब के ग्रामीण इलाकों में लोगों की काफी मदद की और कोविड-19 के प्रकोप से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पंजाब के गांवों में कोविड-19 टेस्टिंग क्लीनिक, एंबुलेंस और दो हजार से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाए थे। अफगानिस्तान से लौटे 500 से अधिक सिखों के पुनर्वास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया है। वे पंजाबी कल्चर और भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भी काम कर रहे हैं।
बता दें कि समाजसेवी विक्रमजीत सिंह साहनी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सालों से समाज कल्याण के कार्यों से जुड़े हुए है। विक्रमजीत साहनी को मॉरीशस के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। विश्व पंजाबी संसदीय मंच का गठन कर उन्होंने विश्व भर में पंजाबी संस्कृति का प्रचार प्रसार आगे बढ़ाया है। साहनी ने 'बोले सो निहाल', 'गुरु मान्यो ग्रंथ' और 'सरबंसदानी' जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है और हजारों पंजाबी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप मुहैया कराई। विक्रमजीत साहनी ने वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाइजेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए 22 से ज्यादा देशों में पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी पद्मश्री से सम्मानित दो लोगों को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के लिए नामजद रही है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पर्यावरण से संबंधित अपने महान कार्यों के लिए और विक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाबी कल्चर को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री मिला है। दोनों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के दोनों घोषित उम्मीदवारों को बधाई। मुझे भरोसा है कि 'आप' के उम्मीदवार अपने बड़े अनुभव और ज्ञान का उपयोग कर राज्यसभा में पंजाब के आम लोगों की आवाज मजबूती के साथ उठाएंगे।”