Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

लालडू नगर काउंसिल प्रधान को अविश्वास प्रस्ताव का करना होगा सामना

Read in:Hindi

लालडू, कृतिका:
विकास कार्यों में हो रही देरी से नाराज 17 काउंसलरों में 13 काउंसलर नगर काउंसिल लालडू के प्रधान बिंदू राणा के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाने को तैयार हैं। नगर काउंसिल लालडू के कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में 13 पार्षदों ने कहा कि उन्हें अपने अध्यक्ष बिंदु राणा पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि उन्होंने कोई विकास नहीं किया है। वे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं और प्रधान को बदलना चाहते हैं। एमसी एक्ट के अनुसार ईओ को एक महीने के भीतर बैठक बुलानी होती है।
पिछले साल एमसी चुनाव में लालडू में कांग्रेस ने कुल 17 में से 12 सीटें जीती थी, जबकि दो सीटें अकाली दल (शिअद) को और तीन सीटें निर्दलीय को मिली थी। कांग्रेस ने अकालीदल से 10 साल के शासन के बाद चुनाव जीता था। एमसी अध्यक्ष लालडू बिंदु राणा ने कहा यह सब राजनीति से प्रेरित है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक विकास कार्यों का सवाल है, जब से आप सरकार आई है, पूरे राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ी है।