Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

लड़ाई झगड़े, गलत हरकतें, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के आरोप में दो लोगों खिलाफ केस दर्ज, आरोपी फरार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों खिलाफ उसके साथ, मारपीट करने, झगड़े दौरान गलत हरकतें करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 354, 323, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बीती 18 अगस्त को रात दो बजे दो व्यक्ति उनके घर के बाहर आए और डोर बेल बजाई। जब वह बाहर निकली तो घर के बाहर खड़े दोनों व्यक्तियों ने उसे गाली गलोच करना शुरू कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसका उसने विरोध किया तो उन्होंने ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर की आवाज सुन महिला का पति बाहर आया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो लोग इकठा होना शुरू हुए तो हमलावर जान से मारने मी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसकी शिकायत थाना जीरकपुर को दर्ज करवाई गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला कि शिकायत के आधार पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट करने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने कि धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।