Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

विधायक के पीए पर लगे पूर्व चौकी इंचार्ज से 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिकाः
आम आदमी पार्टी के जिला व्यपार मंडल के ज्वाइंट सेकरेट्री विक्रम धवन ने अपनी हीं पार्टी कर विधायक के पीए द्वारा चौकी इंचार्ज से पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने भगवंत मान द्वारा जारी किए एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की है। जिसके जवाब में शिकायत नंबर ;2एमजेएम29 रजिस्टर्ड कर ली गई है और विक्रम धवन को भेज दिया गया है। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए विक्रम धवन निवासी सिंह वार्ड नंबर .4 बलटाना जो कि इसी वार्ड में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज है।

विक्रम धवन ने आरोप लगाया कि जब बरमा सिंह बलटाना चौकी इंचार्ज थे तो उनका एक मामला थाने में चल रहा था। इस बीच बरमा सिंह को अचानक चौकी इंचार्ज से हटाकर जीरकपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। विक्रम धवन ने बरमा सिंह को कॉल कर अपने केस के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल की जिस में बर्मा सिंह विक्रम धवन को केस कि जानकारी देने के बाद विधायक द्वारा पीए भेजकर पैसे मांगने कि बात कही। विक्रम धवन और बरमा सिंह की बातचीत में विधायक रंधावा के पीए नितीन लूथरा ने एक लाख रूपये मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो तबादला करने की बात भी कही जा रही है।

इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग विक्रम धवन के पास मौजूद है जो उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सबूत के तौर पर भेजी है। विक्रम धवन यह भी दावा कर रहा है कि उसके पास इस आरोप से संबंधित अन्य दस्तावेज भी हैं जो वह समय आने पर दिखाएगा। यह आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विक्रम धवन का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वह पहले भी सीएम विंडो पर ऐसी बेबुनियाद शिकायतें डालता रहता है। वह है तो हमारी पार्टी का वर्कर लेकिन वह ऐसी हरकतें करता रहता है। जहां तक आरोप की बात है वह सरासर झूठ है, किसी ने भी बरमा सिंह से पैसे नहीं मांगे।
– कुलजीत रंधावा, विधायक डेराबस्सी
विक्रम धवन ने जो शिकायत दी उसका कोई आधार नही है। अगर उसके पास कोई प्रूफ है तो वह उसे दिखाए। अगर उसने शिकायत की है तो मैं भी हायर अथारिटी में उसके खिलाफ शिकायत करूंगा। आरोप कोई भी किसी पर लगा सकता है। अगर उसकी शिकायत होती है तो वह अपना दिमागी संतुलन ठीक ना होने का बहाना बना देता है।
– नितिन लूथराए विधायक का पीए
मुझे बुखार है मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं अभी बात नहीं कर पाऊंगा।
– बरमा सिंह, पूर्व चौकी इंचार्ज बलटाना