Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन एनआरआई समेत चार पर केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
फरीदकोट निवासी 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कनाडा के तीन एनआरआई समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि छह साल पहले दसूहा जिला होशियारपुर निवासी सिमरनजीत सिंह चीमा से 31 दिसंबर, 2021 में उसकी सहेली के माध्यम से मुलाकात हुई थी। अपनी सहेली का जानकार होने के नाते वह उसे शुरू से ही अपना भाई मानती थी और भाई कहकर ही बुलाती थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि चीमा छह साल पहले विदेश चला गया था, जबकि उसकी सहेली जिसने चीमा से परिचय कराया था, उसकी शादी हो गई थी। इसके बाद भी हम तीनों फोन और सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे के संपर्क में थे। सिमरनजीत हमेशा उससे कहा करता था कि वह उसके साथ विदेश में ले जाकर शादी कर लेगा और वहीं बस जाएंगे। इसके बाद अक्तूबर, 2022 में चीमा अपने दो दोस्तों जॉनी रंधावा, गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी उर्फ विक्की शर्मा के साथ विदेश से लौटा था। उसने अपनी सहेली को फोन किया और कहा कि वह शिकायतकर्ता की शादी अपने दोस्त से करवाना चाहता है ताकि वह उसे अपने साथ विदेश ले जा सके। उसने अपने दोस्त से उसे जीरकपुर के एक होटल में ले जाने के लिए कहा, जहां वह उसे अपने दोस्त से मिलवा सके ताकि वे शादी के बारे में बातचीत कर सकें।
इसके बाद चीमा ने उस पर अकेले होटल जाने और लड़के को देखने का दबाव बनाकर राजी कर लिया। 30 अक्तूबर को चीमा कार से उसको होटल ले जाने के लिए आया। इसके बाद जीरकपुर होटल में पहुंचने पर सिमरनजीत ने उसे अपने दोस्त जॉनी रंधावा और गुरविंदर सिंह गुरी उर्फ विक्की शर्मा से मिलवाया। होटल के कमरे में बताए गए तीन लोगों के अलावा सिमरनजीतका छोटा भाई बिक्रम चीमा उर्फ विक्की भी मौजूद था। यहां पर चीमा ने बताया कि वह उसकी शादी जॉनी रंधावा के साथ करवाना चाहता है। तभी उन्होंने पीने के लिए जूस मंगवा लिया और जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गई। वह सब कुछ देख और समझ रही थी। लेकिन उसके हाथपैर सुन्न हो गए थे। इसके बाद चारों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह चाहकर भी उनका विरोध नहीं कर पा रही थी। जब उसे होश आया तो रात ढाई बजे होटल पहुंची अपनी सहेली को पूरी बात बताई और काफी शोर मचाते हुए पुलिस को बुलाने की बात कही। इसी बीच चीमा के छोटे भाई ने पिस्टल निकाल ली और उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि जान से मारने की धमकी के डर से वह और उसकी सहेली अपने-अपने घर चली गई। पीड़ित युवती ने बताया कि इसके कुछ दिनों के बाद मेरे पेट में दर्द होने पर मैं डाक्टर के पास गई थी। यहां पर डाक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद मैंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पीड़ित युवती की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
-दीपइंदर सिंह बराड़, थानाध्यक्ष, जीरकपुर

0 Comments