Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

सडक़ क्रास करते पैदल यात्री को छोटे हाथी ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर -पटियाला सडक़ पर स्थित फौजी ढाबे के नजदीक एक छोटे हाथी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को अस्प्ताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय सुरजे बुझेल निवासी पछमी बंगाल के रूप में हुई है। जीरकपुर पुलिस ने छोटे हाथी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जीरकपुर-पटियाला सडक़ पर फौजी ढाबे के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने सुरजे बुझेल रात के समय पैदल सडक़ क्रास कर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात छोटा हाथी आया जिसने उसे चपेट में ले लिया। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए ढकौली अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी के बताने अनुसार पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया है।

0 Comments