Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

साहित्य चर्चा व पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
जिला भाषा अधिकारी, मोहाली के कार्यालय में जिला प्रबंधन भवन में एक साहित्य चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें भाषा विभाग के अमृत महोत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्य संगम ट्राइसिटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. फूलचंद मानव ने कहा कि वे साल 1961-62 से किला मुबारक, पटियाला कार्यालय से जुड़कर इसकी सक्रियता, सरगर्मियों का गवाह रहे हैं। उनके सामने ही पंजाबी और हिंदी विभाग, बाद में भाषा विभाग, पंजाब कहलाए। पत्रिकाएं, पुरस्कार, सम्मान, अनुदान, यात्राएं, सर्वेक्षण, पुस्तक माला जैसी योजनाओं में भी हमसे हमेशा योगदान लिया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जीरकपुर, ढकौली के साथ साहित्य संगम ट्राइसिटी की ओर से मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला जैसे शहरों में भी राष्ट्रीय, प्रांतीय आयोजन करवाए और करवा भी रहे हैं। उन्होंने अपनी चर्चा के दौरान कहा कि वे भाषा विभाग की ओर से 2006 में शिरोमणि हिंदी साहित्यकार घोषित हुए और उ. प्र. हिंदी संस्थान, लखनऊ से 1989 में, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 2001 में और केंद्रीय साहित्य अकादमी, रवींद्र भवन, नई दिल्ली की ओर से 2014 में हिंदी अनुवाद का राष्ट्रीय सम्मान-पुरस्कार प्राप्त किया हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं पंजाबी दुनिया, जन साहित्य, पंजाब सौरभ के साथ संयुक्त पंजाबी की पत्रिकाओं सप्तसंधु, जन साहित्य में भी प्रोत्साहन पाती रही हैं।
प्रो. मानव ने अपनी रचना-यात्रा में विभागीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विगत 50-55 साल के दौरान पूर्व अधिकारियों, संपादकों का नाम, इनके योगदान को भी सराहा। इस आयोजन में चुनिंदा साहित्यकारों सहित डा. देवेंदर सिंह वोहा, मेघा सिंह, रमारतन कुलदीप सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह नियामियाँ सहित 70 सदस्यों ने हाजिरी लगाई। इसमें साहित्य संगम ट्राइसिटी की सचिव प्रो. योगेश्वर कौर मुख्य रूप से शामिल हुईं। डा. दर्शन कौर ने मंच संचालन करते हुए अंत में धन्यवाद भी दिया। पुस्तक प्रदर्शनी के इस अवसर पर पाठकों ने पुस्तकें खरीदीं।

0 Comments