Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

सिख इतिहास से छेड़छाड़ को लेकर संगठनों ने डॉ.विवेक बिंद्रा के खिलाफ दी शिकायत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
सिख संगठनों द्वारा एसडीएम हिमांशु गुप्ता को लिखित शिकायत देते हुए यूट्यूब पर मोटिवेशन स्पीक देने वाले डॉ.विवेक बिंद्रा पर सिख इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव साहिब अनाज मंडी प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भाई अमरपाल सिंह, और शक्तिनगर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति से बाबा राम सिंह, सुरिंदर सिंह केशियर शक्ति नगर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, गुरदीप सिंह, मनिंदर सिंह, जसवंत सिंह और अन्य ने लिखित शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूब पर चैनल चलाने वाले डॉ. बिंद्रा ने पिछले महीने अपने एक कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब पर एक एनिमेटेड वीडियो बनाया जो सिख नैतिकता के खिलाफ है। इस वीडियो में सिख इतिहास को तोड़-मरोड़ कर मनमाने ढंग से पेश किया गया, जिससे सिखों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. बिंद्रा इस वीडियो के जरिए सिखों की शहादत के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को गुमराह कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपना विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली या सिखों का कोई अन्य प्रमुख संगठन कभी भी सिख गुरुओं के एनिमेशन या कार्टून बनाने की अनुमति नहीं देता है। इसी उद्देश्य के लिए सिख संगठन डॉ. बिंद्रा के खिलाफ कार्रवाई करने, इस वीडियो को यूट्यूब या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने, भविष्य में इस तरह के और वीडियो नहीं बनाने और अपने चैनल पर इसके लिए माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही ऐसा नहीं किया गया तो सिख संगत संघर्ष करने को मजबूर हो जाएगी।
बात करने पर एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस शिकायत को लेकर मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।