Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

सिटीजन मोबाईल एप फॉर कम्पलेंट मैनेजमेंट सिस्टम लांच

Read in:Hindi

चण्डीगढ, फेस2न्यूज:
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने नागरिकों की शिकायत दर्ज करने के लिए सिटीजन मोबाईल एप फॉर कम्पलेंट मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक प्लास्टिक के बारे में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवा सकते है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि नागरिक इस मोबाईल एप को अपलोड करके शहरों में प्लास्टिक वेस्ट को जलाने, प्लास्टिक कचरा पड़ा होने, निर्माण, वितरण, स्टॉक, सेल एवं उपयोग आदि की शिकायतें दर्ज करवा सकतें है। मोबाईल पर यह एप परिवार पहचान पत्र की आईडी से खुलेगा और उसके मोबाईल पर ओटीपी आएगा। शिकायत दर्ज होते ही नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं, नगर निगमों के सुपरवाईजर के पास पहुंच जाएगी। शिकायत को गुगल मेप से जोड दिया गया है जिससे उस स्थान की जानकारी भी मिलेगी जिस स्थान शिकायत की गई हैं।
डा. गुप्ता ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के सुपरवाईजर मौके पर पहुंच कर ऑनलाईन चालान करके उस शिकायत का निपटान सुनिश्चित करेगा। चालान की राशि का भुगतान भी ऑनलाईन, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, फोन पे आदि के माध्यम से करवाया जा सकता है।
उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने मोबाईल में इस एप को अपलोड करें और जहां पर भी सिंगल प्लास्टिक का उपयोग, जलाने, कचरा, वितरण, स्टॉक, सेल आदि की जानकारी मिले तो उसकी शिकायत अवश्य दर्ज करवाएं ताकि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिंबध लगाया जा सके। इसके अलावा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से भी नागरिकों को बचाया जा सके।