Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

सौपू प्रधान बराड़ की गोली मार कर हत्या करने वाला बम्बीहा गैंग का मुख्य शूटर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने जम्मू से दविन्दर बम्बीहा गैंग के वांछित शूटर नीरज चसका को सौपू (ऐसओपीयू) के प्रधान गुरलाल बराड़ के सनसनीखेज़ कत्ल समेत कई कत्लों में शामिल होने के दोष के तहत गिरफ़्तार कर लिया है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।
गुरलाल बराड़, जो कैनेडा आधारित गैंगस्टर गोलडी बराड़ का नज़दीकी रिश्तेदार था, के कत्ल के कारण दविन्दर बम्बीहा गैंग और लारेंस बिशनोई गैंग के दरमियान आपसी दुश्मनी शुरू हो गई थी, जिसके नतीजे के तौर पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली में कत्ल की चरणबद्ध ढंग से घटनाएँ घटीं। गुरलाल बराड़ की अक्तूबर 2020 में चंडीगढ़ में एक नाइट क्लब के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
गिरफ़्तार किया गया गैंगस्टर नीरज उर्फ चसका फरीदकोट के जैतो का रहने वाला है और बम्बीहा गैंग का मुख्य शूटर है, जो विदेश में रहते वांटेड गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल के इशारे पर काम कर रहा है। सितम्बर 2016 में गैंगस्टर दविन्दर बम्बीहा को पंजाब पुलिस की तरफ से मारे जाने के बाद पटियाल बम्बीहा गैंग का मुख्य हैंडलर है। नीरज 2019 से फऱार था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा जानकारी मिलने के उपरांत की गई कार्यवाही के दौरान, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीऐफ) की टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करके नीरज उर्फ चसका को जम्मू के सांबा जि़ला से गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्ज़े में से .30 बोर और .32 बोर के दो विदेशी पिस्तौलें समेत 17 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि गुरलाल के कत्ल के इलावा नीरज अगस्त 2019 में फिऱोज़पुर जेल में बंद अमना जैतो के निर्देशों पर फरीदकोट जिले के कस्बा जैतो में कत्ल हुए कबड्डी खिलाड़ी मनी के कत्ल समेत कम से कम चार और कत्ल में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल रहा है। इसके साथ ही उसका नाम मार्च 2021 में अम्बाला में प्रदीप उर्फ पंजा और राहुल की हत्या के दोहरे कत्ल केस के साथ भी जुड़ा हुआ है।
डीजीपी ने बताया कि नीरज चसका ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2020 में चंडीगढ़ के सैक्टर 38 में सुरजीत बाऊंसर का कत्ल भी किया था, जिसके बाद दविन्दर बम्बीहा ग्रुप ने फेसबुक पर इस कत्ल की जि़म्मेदारी लेते हुये दावा किया कि बाऊंसर अमित शर्मा की सकेतरी में हुई हत्या का बदला लेने के लिए सुरजीत बाऊंसर को मारा गया है।
यादव ने कहा कि नीरज उर्फ चसका से आगे पूछताछ के उपरांत बम्बीहा गैंग की और गतिविधियों और योजनाओं का खुलासा होगा।
पंजाब पुलिस की तरफ से गिरफ़्तार किये गए लारेंस बिशनोई और उसके कई साथियों से पूछताछ से पता लगा है कि गुरलाल बराड़ की हत्या में शामिल होने के कारण नीरज उर्फ चसका लारेंस बिशनोयी गैंग की टॉप हिट्टलिस्ट में था। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।