Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को आर.टी.ए. कार्यालयों की निरंतर औचक निरीक्षण की हिदायत

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह आम लोगों की सरकार है और लोगों को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को निर्देश दिए कि आर.टी.ए. कार्यालयों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की शिकायतों पर तुरंत विचार किया जाए और दोषी पाए गए कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही की जाए। इसी तरह स. भुल्लर ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मौनीश कुमार को भी हिदायत की कि वह आर.टी.ए. कार्यालयों का निरंतर औचक निरीक्षण सुनिश्श्चित बनाएं।
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने बताया कि उनको कई आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशान करने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को अपने काम में सुधार लाने के लिए सख़्त फटकार लगाई।