Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

स्वदेशी खेल कलरीपायट्टू को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया शामिल

Read in:Hindi

चण्डीगढ, फेस2न्यूज:
हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वदेशी खेल कलरीपायट्टू को पहली बार शामिल किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस परंपरागत कलरीपायट्टू खेल से प्राचीन काल में मार्शल आर्टस का उदय हुआ और इस प्रकार कलरीपायट्टू को मार्शल आर्टस की जननी भी कहा जाता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस खेल की शुरूआत भगवान परशुराम ने की थी।  (SUBHEAD)
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 10 जून से 13 जून के बीच आयोजित होने जा रही कलरीपायट्टू प्रतियोगिता में 13 राज्यों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें हरियाणा से 5 खिलाड़ी शामिल हैं।
इस स्वदेशी खेल में विशेष प्रकार के मुद्राओं व शरीर के आकार बनाकर संघर्ष किया जाता हैं। कलरीपायट्टू में वेथारी के तहत मौखिक कमांड के तहत खेला जाता हैं और मेथारी में कूद व शरीर के विभिन्न आकारों को बनाकर द्वंद्वी के साथ लड़ा जाता है। इसी प्रकार, कलथारी के तहत विभिन्न प्रकार की स्टिक का प्रयोग करके द्वंद्वी को पछाडऩे की कोशिश की जाती है। ऐसे ही, कटाकारीपायट्टू के तहत लंबी स्टिक का उपयोग किया जाता है और ओपोनेंट को धकेलने का प्रयास किया जाता है।
कलरीपायट्टू में चूरवापायटू में स्टिक का प्रयोग, ओटावापायट्टू में वैटन का प्रयोग, मेटल हथियार के तहत भाल का प्रयोग जिसे एक प्रकार से तलवार भी कहा जाता हैं, संघर्ष के तहत वेरूपखाई, कतारपायट्टू तथा विभिन्न प्रकार के इंवेट कलरीपायट्टू में आयोजित किए जाते हैं। कलरीपायट्टू के मेपायट्टू इवेंट में लचीले शरीर की तकनीक, चूवादुकाल के तहत हीप मूबमेंट और स्टेप, चवेटीपोंगल में थाई कीक, कैपोरू में बिना हथियार के संघर्ष, उर्मी विशाल में लचीली तलवार की लड़ाई, वल्लमपरिचयम के तहत तलवार व ढाल का संघर्ष शामिल है।
कलरीपायट्टू एक स्वदेशी खेल है और इसमें शरीर की एक्सरसाइज व प्रशिक्षण होने के साथ-साथ चिकित्सा का भी ऐलीमेंट हैं। मर्म चिकित्सा के तहत शरीर के 107 प्वाइंट में एनर्जी देने का उपचार, थीरूमल में पैरों से लेकर पूरे शरीर में रोप मालिस तथा व्यायाम चिकित्सा में फिॅजीकल एक्सरसाइज की जाती है। इसके अलावा, कलारी चिकित्सा में आयुर्वेद के आधार पर मैडिकल चिकित्सा की जाती है। कलरीपायट्टू खेल में खून का संचार हृदय से लेकर पूरे शरीर में होने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्वस्थ शरीर बना रहता है। इसमें शरीर के सभी जोडों को लचीलापन मिलता है और व्यक्ति का शरीर युवा व स्वस्थ बना रहता हैं।