Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना
पंजाब

सड़क पर खड़ी बस को साइड करने के लिए बोला तो ड्राइवर ने किया झगड़ा, केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने गाजीपुर रोड पर सड़क किनारे स्कूल बस खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने रन सिंह नामक गाजीपुर निवासी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने अमरीक सिंह निवासी विश्रान्ति सिटी गाजीपुर के खिलाफ 323, 341, 325, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रन सिंह निवासी गाजीपुर रोड ने बताया कि वह घर सुबह सड़क पर सैर करने के लिए निकला था। घर से थोड़ा आगे निकला तो सड़क पर एक स्कूल बस खड़ी थी। जिस कारण सड़क पर आने जाने का रास्ता बहुत कम था और वहां से निकलने वाले लोगों को समस्या हो रही थी। जिस देखते हुए मैंने बस चालक को कहा की बस सड़क पर क्यों खड़ी की है, तो बस ड्राइवर ने बिना बात किए उसे गाली गलोच करना शुरू कर दिया और डंडा निकाल उस पर एक दम से हमला कर दिया। बस ड्राइवर ने उसे धक्का दिया तो वह गिर गया, जिसके बाद बस चालक ने डंडे से उसकी टांगो पर वार करने शुरू कर दिए। जिस कारण उसकी एक टांग टूट गई और जिसके बाद आसपास के लोग इकठे होने लगें तो वह वहां से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।