Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा

हरियाणा के राजनीतिक इतिहास का विमोचन 21 जुलाई को हिसार में

Read in:Hindi

हिसार, फेस2न्यूज:
हरियाणा प्रेस क्लब के तत्वावधान में 21 जुलाई को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुशीला भवन हिसार में विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह मुख्य अतिथि होगें और हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा एवं हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना को भी आमन्त्रित किया जा रहा है। हरियाणा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मानसिंह वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा के राजनीतिक इतिहास का विमोचन भी होगा। इस हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में 1952 से लेकर 31 मार्च 2022 तक सम्पूर्ण राजनीतिक विवरण दिया गया है। हरियाणा प्रेस क्लब के प्रदेश प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि इस समारोह में उन महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान रहा है। इसके अतिरिक्त जिला के मेधावी विद्यार्थियों को भी गोल्ड मेडल व प्रशस्ति-पत्र दिए जाएगें।