Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

हरियाणा योग आयोग एवं राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालयढ़ ने राष्ट्रीय कांफ्रेस का किया आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय चंडीगढ़ तथा हरियाणा योग आयोग द्वारा के संयुक्त प्रयास से 2 दिन की राष्ट्रीय कार्यशाला का राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय सेक्टर 23 में आयोजन किया गया है। कार्यशाला का थीम “योग व नेचुरोपैथी द्वारा मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का प्रबंधन” रखा गया है।
अपने स्वागतीय उद्बोधन में प्रिंसिपल डॉ सपना नंदा ने अतिथियों को औषधीय पौधे प्रदान करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन, हरियाणा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कारण विश्व में भारत की विश्व गुरु की छवि के लिये किये जा रहे प्रयास के लिए साधुवाद कहा।
मुख्य वक्ताओं में डॉ जय दीप आर्य चेयरमैन हरियाणा योगायोग ने अपने विचार सांझा किये। वैदिक व आधुनिक विज्ञान की पृष्टभूमि पर व्ययाखान देते हुए वेद-वेदांत-गीता-उपनिषद-योग के ज्ञान को आधुनिक समय में उपयोगिता समझायी।
पीजीआई चंडीगढ़ से पधारे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वीरेंद्र गर्ग ओ एस डी राष्ट्रपति तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री योग, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी के असीम क्षेत्र तथा एलोपैथी पद्धति की सीमा पर व्याख्यान दिया। इस प्रकार के योग व नेचुरोपैथी कार्यक्रम आयोजन की खुले दिल से प्रसन्नता व्यक्त करी व हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया।
· डॉक्टर रामदास मगांटी प्रिंसिपल श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 ने 'योगा इन लाइफ स्टाइल डिस्आर्डरज ओबेस्टी एंड डायबिटीज पर अपना विस्तृत व्ययाख्यान दिया।
· डॉ मदन मानव जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरियाणा योग नेचरोपेथी हास्पिटल भिवानी ने 'मेटाबोलिक डिस्आर्डर में नेचरोपेथी की भूमिका' पर अपने विचार सांझा करे।
· डॉ सीमा विनायक, मनोविज्ञान विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने 'योगा एज साईक्लोजीकल इंटरवेंशन फार इंम्परुविंग फिजीकल एंड मेंटल हेलथ' पर विचार दिये।

0 Comments