Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

हैड कॉन्स्टेबल 20,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने थाना ज़ीरा, फिऱोज़पुर में तैनात हवलदार कारज सिंह (नंबर 1021/ फिरोजपुर) को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी हैड कॉन्स्टेबल कारज सिंह को गाँव ढंडियां, तहसील ज़ीरा के कारज सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि थाना ज़ीरा में उसके भाई के खि़लाफ़ माइनिंग का केस दर्ज किया है और इस मामले की जांच कर रहा उक्त हवलदार उसके भाई को गिरफ़्तार न करने के बदले उससे 30,000 रुपए की माँग कर रहा था, परन्तु सौदा 20,000 रुपए में तय हुआ है।
उक्त शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और हवलदार कारज सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्ध में उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।