Wednesday, 12 August 2026
Breaking News
कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हरियाणा Trending

फ़र्ज़ी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों को किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग व सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट्स देने वालों के गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने मौके से लैपटॉप व अन्य फर्जी दस्तावेजों को भी जब्त किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फर्जी कोविड रिपोर्ट्स बनाने वाले रैकेट के बारे में निरंतर मिल रही सूचनाओं पर कार्यवाही करने के आदेश की अनुपालना में गत दिवस को खाद्य एवम औषधी प्रशासन, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में गुड लाइफ हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा और इस टीम में जिला औषधी नियंत्रण अधिकारी श्री मनदीप मान, डॉ नमन, डॉ रामप्रकाश राय, उप-निरीक्षक सतेंदर व उप-निरीक्षक रणधीर शामिल थे।
उन्होंने बताया कि टीम ने गुड लाइफ हेल्थ केयर सेंटर, डीएलएफ-3, जोकि एसआरएल डायग्नोस्टिक का कलेक्शन सेंटर है, पर एक छदम (डेकोय) ग्राहक भेजकर लैब के मैनेजर अनुज शर्मा व कर्मचारी संजीव को 2000 रुपये में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट् देने पर मोके से गिरफ़तार किया व दोनों दोषिओ के विरुद्ध थाना डीएलएफ फेज-3 में एफआईआर दर्ज करवा दी गयी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मौके से कई फर्जी कोविड आरटीपीसीआर रिपोर्ट्स व सरकार द्वारा निर्धारित टेस्ट रेट से ज्यादा रेट चार्ज करने की रसीदे व लैपटॉप सहित अन्य रिकॉर्ड बरामद हुआ है, जिसको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।