Friday, 13 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
हिमाचल Trending

कांग्रेस टिकट पर ही ज्वालामुखी से चुनाव लड़ेंगे व टिकट पर मेरा ही पहला हक: नरदेव कंवर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा )

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरदेव कंवर ने आज यहां मीडिया से रूबरू होते हुये कहा कि इस बार कांग्रेस टिकट पर ही ज्वालामुखी से चुनाव लड़ेंगे व टिकट पर मेरा ही पहला हक है।

यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि इस बार ज्वालामुखी में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के टिकट के दावेदार हैं। और टिकट उन्हें ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार ज्वालामुखी के लोग भाजपा के झूठ के झांसे में नहीं आयेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढे चार में विधायक रमेश धवाला इलाके का विकास कराने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

नरदेव कंवर ने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना की भी आलोचना की। व कहा कि इस योजना से सेना में भर्ती होने का सपना पाले नौजवान अपना सपना पूरा नहीं कर पायेंगे। जनता की तकलीफ व तनाव का मोदी सरकार मजा लेती है। सरकार को जनता के हित से ज्यादा पूंजीपतियों के हित की चिंता है। 

सत्ता का यह कारोबारी गुजरात मॉडल बिजनेस में तो चल सकता है लेकिन सेना और सुरक्षा बिजनेस मॉडल पर नहीं चलती है। यह भाजपा को समझना होगा अधिकांश देश में बीजेपी की अग्निपथ योजना के खिलाफ भीष्ण गर्मी में विरोध कर रहे युवा हिंसा का शिकार होने लगे हैं लेकिन मोदी सरकार को तो अपनी मनमानी जनता पर लादनी है।

नरदेव ने कहा कि देश की जनता ने पहले नोटबंदी को नकारा फिर कृषि कानूनों का नकारा, जीएसटी को नकारा, लेकिन सरकार की मनमानी जारी रही और अब सेना में भर्ती बदलाव करके देश के युवा वर्ग को आंदोलन की आग में झोंक दिया है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी व महंगाई से जूझती यंग इंडिया को बीजेपी के जुमलावीरों ने यकायक संघर्ष व आंदोलन में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि देश से लेकर प्रदेश तक कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है। युवाओं के हक व हितों के लिए कांग्रेस को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी संघर्ष करना पड़े करेगी।

0 Comments