Saturday, 03 October 2026
Breaking News
प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते
चंडीगढ़ Trending

महिला सुरक्षा व देश में बढ़ती हुई रेप एवं हत्याओं की वारदातों के विरोध में युवाओं का जोरदार धरना-प्रदर्शन

Read in:Hindi

जला दीजिए, मार दीजिए, फांसी लगा दीजिए, जल्दी कीजिए के नारों से गूंज उठा माहौल

चण्डीगढ़ : महिला सुरक्षा व देश में बढ़ती हुई रेप एवं हत्याओं की वारदातों के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज संयुक्त रूप से सेक्टर 33-45 लाइट प्वाइंट पर धरना-प्रदर्शन किया व गवर्नर हाउस का घेराव करने को कूच किया परन्तु रास्ते में ही तैनात भारी संख्या में पुलिस बल ने इन्हे आगे जाने से रोक दिया।

इस पर युवा प्रदर्शनकारियों ने भारी नारेबाजी की व ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की इन संगठनों में ओम महादेव कावड़ सेवा दल से नरेश गर्ग व चंडीगढ़ युवा दल से विनायक बंगिया, सुनील यादव के नेतत्व मे सैकड़ो युवाओं ने सड़क पर घंटे भर जोरदार नारेबाजी करी।

प्रदर्शन मे 'जला दीजिए, मार दीजिए, फांसी लगा दीजिए, जल्दी कीजिए। जैसे नारों की गूंज रही।

युवाओं और बच्चों में गुस्सा, नाराजगी, उदासी और उम्मीद थी। ये मंजर था सेक्टर 45 का, जहां एक ही नारा गूंज रहा है- 'अब देरी नहीं, रेपिस्टों को फांसी हो। 'प्रदर्शन कर रहे यूवाओ, महिलाओं और बच्चे के सिर पर ना साया, ना भूख-प्यास का एहसास। नारे लगाने का जोश ऐसा कि चेहरे पर पसीने की बूंदें नजर आती हैं, जो सब के संघर्ष पर निछावर हो रही हैं। इन सब की एक की मांग है, उनकी आवाज को दबाया ना जाए।

इंसाफ मिले महिलाओं को सुरक्षा मिले। इस उम्मीद में ताकि कोई फिर निर्भया या डॉ मौमिता न बने। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के माध्यम से प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन जिला अधिकारी को भेट किया गया इस दौरान मुख्य रूप से गौरव श्रीवास्तव, भूषण गुलाटी, सोनू गर्ग, पूनाम कोठारी, नवीन, आशीष, अभिषेक,सौरव, सतनारायण शर्मा , दलजीत लोचमा, इंद्रजीत कौर, विशाल भारद्वाज, रितिक बंगिया आदि मौजूद रहे