Wednesday, 03 June 2026
Breaking News
पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
खेल Trending

योनेक्स सनराइज सब जूनियर ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

Read in:Hindi

(MOREPIC1) मोहाली, (आर.के.शर्मा)

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन (पीबीए) द्वारा आयोजित योनेक्स सनराइज सब जूनियर ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट (बॉयज एंड गर्ल्स अंडर 13) मंगलवार से शिवालिक पब्लिक स्कूल मोहाली में शुरू हो गया है।

टूर्नामेंट में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव जेरी चोपड़ा ने शिरकत की। यह टूर्नामेंट 28 जून से 4 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।

अंडर-13 गर्ल सिंगल मैच में पंजाब की इनायत गुलाटी ने चंडीगढ़ की दीवानूर कौर को 21-9, 21-4 से हराया। दूसरे गेम में इनायत गुलाटी ने 2-1 के स्कोर से लगातार 9 अंक हासिल किए। एक अन्य मैच, जो कि चंडीगढ़ की रिधिमा सैनी बनाम हरियाणा की अनन्या सैनी के बीच खेला गया जिसमें रिधिमा सैनी ने मैच को 21-14, 21-4 से जीत लिया । यह मुकाबला एकतरफा रहा।

इस टूर्नामेंट के विभिन्न विजेताओं, उपविजेता, सेमीफाइनल (सिंगल और डबल) और क्वार्टर फाइनलिस्ट (सिर्फ सिंगल) को 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पूरे भारत से कुल 750 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक योनेक्स-सनराइज, एएनईटी कॉर्प, आईओसीएल, आईडीएफसी फर्स्ट हैं। टूर्नामेंट के मुख्य रेफरी मंजूषा हैं और आयोजन सचिव चितरंजन बंसल हैं।