Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

1 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाला क्लर्क विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने नगर पालिका कमेटी सुनाम, ज़िला संगरूर में तैनात क्लर्क किरनदीप सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त क्लर्क को पवन कुमार निवासी सुनाम शहर की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया है कि उसने अपने प्लाट पर बनने वाली रिहायशी इमारत के नक्शे की मंजूरी लेने के लिए म्युंसपल कमेटी में आवेदन दिया था लेकिन उक्त क्लर्क उसकी फाइल को मंज़ूरी के बदले एक लाख रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।
शिकायतकर्ता की तरफ से दी गई जानकारी और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके दोषी क्लर्क को गिरफ़्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।