Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

योगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ : विश्व विख्यात योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर के नेतृत्व में अक्षर योग केंद्र इतिहास रचने को तैयार है। हिमालय प्रवास के बाद बंगलूरू लौटते हुए चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर ने बताया कि अक्षर योग केंद्र में अमेरिका, यूरोप,अफ्रीका व एशिया के हजारों प्रतिभागी 12 गिनीज बुक रिकॉर्ड के ऑफिशियल प्रयास की तैयारी में जुटे हैं।

इस आयोजन का अवसर विश्व योग दिवस होगा। हिमालय सिद्ध अक्षर ने बताया कि यह प्रयास योग की प्राचीन विरासत के संरक्षण के साथ दुनिया को यह बताना है कि इसके असली वारिस हम ही हैं। इस बार ग्यारहवें विश्व योग दिवस के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थीम योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ घोषित की है।

हिमालय सिद्ध अक्षर ने बताया कि साल 2010 में स्थापित अक्षर योग केंद्र यह आयोजन पहले ताइवान में करने जा रहा था। लेकिन भू-राजनीतिक कारणों के चलते इसे बेंगलुरु में ही आयोजित करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि अक्षर योग केंद्र के नाम पहले ही योगासनों के नौ विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिसमें वर्ष 2021 में वशिष्ठासन, 2022 में धनुरासन, वर्ष 2023 में उष्ट्रासन, हलासन तथा 2024 में चक्रासन, नौकासन, कौडिन्यासन, नटराजनासन व सूर्य नमस्कार के लिये मिले विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं।

इस बार इस ऑफिशियल प्रयास के लिये गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था की सौ सदस्यों की टीम के साथ संस्था के बड़े अधिकारी बंगलूरु में आसनों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। विश्व योग दिवस 21 जून को होने वाले इस आयोजन के लिये देश-विदेश के हजारों योग साधक हिमालय सिद्ध अक्षर के मार्गदर्शन में पसीना बहा रहे हैं।

प्रतियोगिता में जो आसन शामिल हैं उनमें भद्रासन, अधोमुख श्वानासन, शलभासन, गरुड़ासन , एक पाद पादागुंनुष्ठासन, उभय पादागुंनुष्ठासन,एक पाद राजकपोतासन शामिल हैं। वहीं जो पिछले रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है, उनमें सेतुबंध सर्वांगसन, सर्वांगासन,वीरभद्रासन व उत्कटासन शामिल हैं। हिमालय सिद्ध अक्षर बताते हैं कि योग के इस महाकुंभ में करीब साठ देशों के योग साधक भाग लेगें। फिलहाल इसमें अमेरिका, जर्मनी,फ्रांस, यूरोप के बाकी कुछ देशों से स्विट्जरलैंड, लंदन, नीदरलैंड,जापान, मलेशिया, ताइवान सिंगापुर के प्रतिभागियों ने भाग लेना सुनिश्चित किया है।

इन देशों के लगभग पांच-पांच सीनियर योग शिक्षक व दो हजार ट्रेंड योग साधक भाग लेंगे। अगले पचास दिन साधक बारह आसनों का अभ्यास करेंगे। कुल अस्सी दिनों की ट्रेनिंग हैं।

स्वदेशी प्रतिभागियों में कर्नाटक स्टेट पुलिस, सीआईएसएफ, आर्मी व इंडियन एअर फोर्स के प्रतिभागी पैलेस ग्राउंड बंगलूरू मुख्य आयोजन का हिस्सा होंगे। गिनीज बुक रिकॉर्ड संस्था के तीन आफिसयल एग्जेबेटर, सौ प्लस गिनीज बुक टीम के एग्जामिनर एक्जाम की तरह मूल्यांकन करेंगे। इसके अलावा दस न्यूट्रल टीचर होंगे। गिनीज बुक रिकॉर्ड की टीम ने बाकायदा इन आसनों के लाइसेंस इश्यू किए गए हैं।

0 Comments