Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

13 जगह मिला डेंगू का लारवा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
इन दिनों जगह- जगह मच्छरों की भरमार के चलते डेंगू के मामले आने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जीरकपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर रही हैं। टीम ने रविवार को ढकौली के गुरु गोबिंद सिंह नगर में डेंगू जागरूकता अभियान के तहत सर्वेक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर के आदेशों के अनुसार लखविंदर पाल के नेतृत्व में ढकौली एरिया में डेंगू- मलेरिया जागरूकता व कंटेनर सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के तहत टीम ने 110 घरों में कुल 425 कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 9 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिला। जांच के दौरान एक कूलर, दो पानी की टंकियों और दस गमलों सहित कुल 13 कंटेनरों में डेंगू वाले मच्छर का लारवा पाया गया। लारवा को स्वास्थ्यकर्मों पंकज, ब्रीडिंग चेकर जरनैल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा लोगों को जागरुक भी किया गया। डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को जानकारी दी गई कि वह अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। खासकर पानी इकट्ठा न होने दें। जीरकपुर एमसी के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह ने 7 चालान किए। स्वास्थ्य कर्मी पंकज ने डेंगू और मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घरों, दुकानों, ऑफिस में सफाई रखें। सप्ताह में एक बार पानी वाले बर्तनों, कूलर व कंटेनर्स आदि को खाली करके सुखाने के बाद ही दोबारा भरें। इसके अलावा खुले में कहीं भी साफ पानी खड़ा न रहने दें। ऐसी कोई लापरवाही न करें जिसके कारण मच्छर पनपने की संभावना हो। मच्छरों का प्रजनन रोकना डेंगू विरोधी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पब्लिक को भी इसमें सहयोग देना चाहिए।