Wednesday, 28 October 2026
Breaking News
पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन
चंडीगढ़ Trending

पुलवामा शहीदों को 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ का नमन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

13 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर कायरतापूर्ण हमला किया गया था। इस भीषण आतंकी हमले में 40 वीर जवानों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

यह घटना देश के इतिहास के सबसे दुखद और पीड़ादायक क्षणों में से एक मानी जाती है। तभी से प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को शहीदों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाता है।

इस अवसर पर श्रीमती कमल सिसोदिया, कमांडेंट, 13 बटालियन द्वारा शहीदों के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक शस्त्र की ड्रिल की गई तथा उनके अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण किया गया।

अपने संबोधन में कमांडेंट ने कहा कि शहीद जवानों का त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बटालियन के सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया गया।

0 Comments