Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

184 किलो गांजा पत्ती, 2.13 लाख नशीले कैप्सूल बरामद, 4 आरोपी काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत पलवल जिले से चार तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 184 किलोग्राम से अधिक गांजा पत्ती और 2.13 लाख से अधिक नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में पुलिस ने अवैध रूप से एक ट्रैक्टर से जुड़े सेप्टिक टैंक के अंदर छिपाकर विशाखापट्टनम से लाया जा रहा 184 किलो 550 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया है। बरामद नशे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम को ट्रैक्टर से जुड़े सेप्टिक टैंक में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसे एक स्विफ्ट कार द्वारा पायलट किया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने नाकबंदी कर दोनों वाहनों को एक नाके पर रोका। सेप्टिक टैंक की तलाशी में 179 किलोग्राम 550 ग्राम वजन वाले पांच प्लास्टिक बैग जब्त किए गए। कार से शेष पांच किलो गांजा पत्ती बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होडल निवासी देवदत्त उर्फ चिंटू, दिल्ली के नावेद खान और होडल के चरण सिंह के रूप में हुई है।
दूसरे मामले में, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर के एक वाहन में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वाहन को रोका और आरोपी को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाले कुल 2,13,120 कैप्सूल बरामद हुए। जब्त दवाओं में शामिल हैं – डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एसिटामिनोफेन कैप्सूल, स्पा-ट्रैंकन प्लस।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी तैयब के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद किया गया मादक पदार्थ और नशीले कैप्सूल की खेप के पीछे उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।

0 Comments