Saturday, 06 June 2026
Breaking News
प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित
पंजाब Trending

2 मार्च को लगाया जाएगा रोजगार कैप

Read in:Hindi

एसएएस नगर, फेस2न्यूज:
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो द्वारा 2 मार्च को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के प्रवक्ता अनुसार यह कैंप रूम नं.461 तृतीय तल, डीसी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-76 एसएएस नगर में लगाया जा रहा है। यह शिविर हर गुरुवार को आयोजित किया जाता है जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर (किसी भी स्ट्रीम में) बीसीए, एमसीए, बीटेक और सीएस में डिप्लोमा जैसी शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह शिविर 2 मार्च को प्रातः 10:00 बजे जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो में आयोजित होगा।
इसमें इंडसइंड बैक, मिडरेफ और देश भगत यूनिवर्सिटी जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस प्लेसमेंट कैंप में बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, आईईएलटीएस ट्रेनर, मार्केटिंग मैनेजर, ग्राफिक डिजाइनर, एचआर मैनेजर और ऑफिस आदि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट (किसी भी स्ट्रीम में) बीसीए, एमसीए, बीटेक और सीएस में डिप्लोमा आदि भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सह अध्यक्ष डीबीईई आशिका जैन ने कहा कि कार्यालय द्वारा समय-समय पर कौशल शिविर आदि का आयोजन किया जाता है ताकि जिले के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें। उन्होंने जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की कि वे उक्त नियोजन शिविर में निर्धारित स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहुच कर अपना रिज्यूमे लेकर इस वाक इन इंटरव्यू का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
गुरुवार प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवार http://surl.li/ewafo पर पंजीकरण करा सकते हैं या रोज़गार शिविर में भाग लेने के लिए हर गुरुवार सुबह 10:00 बजे सीधे जिला रोजगार और व्यापार ब्यूरो कार्यालय पहुंच सकते हैं।