Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
हरियाणा Trending

2 मार्च से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू होगा। इस संबंध में राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को पत्र भेजा जाएगा। सत्र कितने दिन चलेगा, इसका फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2022 में आयोजित हरियाणा कैबिनेट की पहली बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कैबिनेट बैठक में 28 एजेंडा रखे गए थे। इसमें शाहाबाद चीनी मिल को 60 केएलपीडी एथेनॉल प्लॉट की स्थापना के लिए 8.92 करोड़ रुपये के ऋण को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ-साथ पंजाब डिस्टिलरी नियम 1932 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब प्रदेश की सभी डिस्टिलरी में फ्लो मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उनमें बन रही शराब व स्प्रिट को काउंट किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग लगातार सरकार द्वारा की जाएगी। केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी लॉ कमिशन की सिफारिश पर अनुपयोगी हो चुके 20 एक्ट को रिपीलिंग करने का निर्णय लिया है।