Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा

2015 से अब तक भ्रष्टाचार के कुल 1140 अभियोग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में वर्ष 2015 से अब तक भ्रष्टाचार के कुल 1140 अभियोग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा तथा 396 अभियोग हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किये गये है।
श्री विज आज हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल में 261 मामले आए और 124 को कनविक्शन हुई जबकि 137 की एक्विटल (रिहाई) हुई और कनविक्शन रेट 47.5 प्रतिशत है।
उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि पुराने समय में केस पकड़े नहीं जाते थे लेकिन हमने स्टाफ बढ़ाया है, साधन बढ़ाए हैं, भ्रष्टाचारियों को पकड़ा जा रहा है।