Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम
हरियाणा Trending

23वां रक्तदान शिविर: 80 ने किया रक्तदान

Read in:Hindi

– हर इमरजेंसी पर चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट करती है रक्तदान,  ⁠ट्रस्ट अन्य सेवाओं में भी देता है अहम योगदान

हरीश शर्मा/पंचकूला

चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 23वां रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त वीर अमित खंडेलवाल की स्मृति में सेक्टर 12 A हरीहर मंदिर में आयोजित किया गया। कैंप सेक्टर 6 सिविल अस्पताल की टीम के साथ मिलकर लगाया गया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव चौधरी ने बताया कि रक्तदान में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिका एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्री चंडीगढ़ ट्राई सिटी के प्रमुख मार्बल उद्योगपति एवं कन्फेडरेशन एवं ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) के राष्ट्रीय सचिव चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ,वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीता मेहता, आईआरसी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल बतौर अतिथि आगमन हुआ।

(SUBHEAD) 

ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव चौधरी ने बताया कि सुबह भारी वर्षा होने के बावजूद भी संस्था के रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में अपना सराहनीय योगदान दिया। रक्तदान शिविर के दौरान 80 रखदाताओं ने रक्तदान किया एवं 100 रकदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ट्रस्ट के चेयरमैन सुनील चहल ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा गौ चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है एवं इसके अलावा ट्रस्ट और भी कई प्रकार की सेवा प्रदान कर रही है। लेकिन मुख्य रूप से गो चिकित्सालय एवं रक्तदान शिविर आयोजन कर इमरजेंसी में लोगों को ब्लड प्लेटलेट्स प्रोवाइड करवाना यह ट्रस्ट के मुख्य कार्य हैं ।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव चौधरी ने बताया कि आने वाले समय में भी रक्तवीर अमित खंडेलवाल के नाम पर ऐसे ही कैंप लगाए जाएंगे, जिससे कि युवा साथियों का मनोबल हमेशा बड़ा रहे और ज्यादा से ज्यादा युवा साथियों को प्रेरित करके रक्तदान की मुहिम से जोड़ा जा सके ।

इस आयोजन में जुड़े हुए साथी नितिन मौली, संजीव, शुभम, निर्मल राणा, अवतार सिंह, गौरव धीमान, रवि भाटिया, कमलनयन, सुभाष धीमान, सुखविंदर धीमान, रुपिंदर सिंह एवं बलविंदर सिंह आदि रक्तवीर भी मौजूद रहे।