Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

25 से 27 फरवरी तक भिवानी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय पशु मेला

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य स्तरीय पशु मेला जिला भिवानी में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल नेयह जानकारी पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दी। उन्होंने कहा कि यह पशु मेला पहले हुए सभी पशु मेलों से बेहतर होगा।
श्री दलाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पशु मेला में आने वाले किसानों के मनोरंजन, खान-पान और हर रोज पशु मेला में पांच हजार किसानों के आने-जाने की व्यवस्था भी की जाए।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय पशु मेला के प्रचार के लिए होर्डिंग, रेडियो, मोबाइल एसएमएम के माध्यम से लोगों को बताया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पशु मेले में पहुँचे। उन्होंने कहा कि मेले में गौशालाओ में अपनाई जा रही जैविक खाद की नई तकनीक को भी प्रदर्शित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश देते हुए कहा कि पशु मेले में पहुँचने वाले किसानों को कृषि विभाग, बागवानी, मत्स्य विभाग की प्रदर्शनी लगाकर इन क्षेत्रों में अपनाई जा रही नई तकनीको के बारे जागरूक किया जाए। इस दौरान प्रगतिशील किसान भी जागरूक करने का काम करे। ताकि वहाँ पर आने वाले किसान प्रगतिशील किसानों से प्रेरित होकर आगे बढ़े।