Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

30 हज़ार रुपयेरिश्वत लेते ईएसआई देसराज रंगे हाथों गिरफ्तार

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पंचकूला जिला के सेक्टर-20 पुलिस थाना क्षेत्र में कार्यरत ईएसआई देशराज को 30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी ईएसआई देशराज द्वारा पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर न्यायालय में शिकायतकर्ता के भाई के पक्ष में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए ₹50000 की रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से ₹20000 के रिश्वत शिकायतकर्ता द्वारा 23 नवंबर को ही दी जा चुकी थी। इसके बाद ईएसआई देशराज द्वारा ₹30000 की रिश्वत की और मांग की गई जिसे लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।
मामले में आरोपी के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।