Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

32 वर्षीय महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी में 32 वर्षीय महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान पल्लवी के रूप में हुई। जिसकी 8 साल की एक बेटी है। पल्लवी मुबारकपुर में रहती थी और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पल्लवी ने अपनी मौत का जिम्मेवार गुरसेवक सिंह निवासी गांव सुंडरा को ठहराया है जिसने उसके साथ कोर्ट मैरिज की हुई थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई के बयान पर गुरसेवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरसेवक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जोकि एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।
मुबारकपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पल्लवी पिछले 6 साल से गुरसेवक सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। गुरसेवक के संपर्क में आने के बाद उसने पहले पति से तालाक ले लिया था। गुरसेवक ने पल्लवी से कोर्ट मैरिज करवा ली लेकिन उसे अपने घर नहीं लेकर जाता था। पल्लवी मुबारकपुर में अपनी 8 साल की बेटी के साथ रहती थी। गुरसेवक प्राइवेट काम करता है जिसे पल्लवी ने कहा था कि वह उसे अपने घर लेकर जाए लेकिन गुरसेवक हर बार उसे टाल मटौल कर देता था। गुरसेवक से तंग आकर उसने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और सुसाइड नोट के आधार पर गुरसेवक को गिरफ्तार कर लिया है।

0 Comments