Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

एस.एस.जैन सभा, चंडीगढ़ द्वारा ’सर्व धर्म संगम’ 1 अक्टूबर को लाॅ ऑडिटोरियम में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज:/चंडीगढ़ 

आचार्य सम्राट पूज्य श्री आत्माराम जी महाराज की 140 वीं तथा राष्ट्र संत वाचनाचार्य श्री मनोहर मुनि जी महाराज की 96 वीं जन्म जयंति के उपलक्ष्य पर एस.एस. जैन सभा, सैक्टर 18 डी चंडीगढ़ द्वारा उपप्रवर्तक भारत संत गौरव श्री पीयूष मुनि जी महाराज के सानिध्य एवं पावन प्रेरणा से ’सर्व धर्म संगम’ 1 अक्टूबर को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9ः30 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसका मुख्य उदेश्य प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना है।

जैन स्थानक, सेक्टर 18 में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपप्रवर्तक भारत संत गौरव श्री पीयूष मुनि जी महाराज ने बताया कि धर्म आपस में जोड़ता है, तोड़ता नही है। धर्म की वास्तविकता को समझाते हुए उन्होंने सभी धर्मो का आदर करने की प्ररेणा दी। इस अवसर पर भजन का कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने सभी संप्रदाय के लोगों से इस संगम में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि सर्व धर्म संगम में देश के विभिन्न हिस्सों से धर्मगुरु, व अन्य धर्मों के प्रतिष्ठित गुरूजन भाग लेकर विषय पर अपना विचार साझा करेंगे। जिसमें गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज (जिओ गीता फाउंडेशन); सिंह साहिब ज्ञानी रणबीर सिंह( मुख्य जत्थेदार- श्री अकाल तख्त साहिब, श्री अमृतसर); नामधारी सम्प्रदाय प्रमुख सतगुरु उदय सिंह (भैणी साहिब); संत श्री बलबीर सिंह सीचेवाल (पर्यावरणविद्) राज्यसभा सांसद; महामंडलेश्वर स्वामी संपूर्णानंद, अनीता दीदी(ब्रह्माकुमारी); विनय मुनि जी महाराज; गणिवर्य डॉ इंद्रजीत विजय जी महाराज; संत बलजीत सिंह महाराज( प्रमुख, विश्व रूहानी केंद्र) व अन्य गुरूजन शामिल होंगे।

(SUBHEAD)कार्यक्रम में पंजाब के वित, आबकारी- कराधान योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा; भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन इकबाल सिंह लालपुरा; भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब, चंडीगढ़ के प्रभारी विजय रूपाणी व अन्य गणमान्य मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक (आईएएस)आर सी मिश्रा; पंजाब के यातायात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस राय; हरियाणा के गृह आरक्षी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसके जैन होगें।

इस अवसर पर सभा के प्रचार सचिव नीरज जैन ने बताया कि एस.एस.जैन सभा, चंडीगढ द्वारा यह आयोजन चंडीगढ़ में पहला ज्बकि यह 7वां संस्करण है। यह आयोजन पिछले 6 वर्षो से विभिन्न प्रांतों में आयोजित किया जा रहा है तथा यह हर वर्ष चर्तुमास में आचार्य सम्राट पूज्य श्री आत्माराम जी महाराज की 140 वीं तथा राष्ट्र संत वाचनाचार्य श्री मनोहर मुनि जी महाराज की 96 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजन होता है।

0 Comments