Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
पंजाब Trending

40 झुग्गियों में भयानक आग, एक बच्ची की जिंदा जलने से मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर (मेजर अली)
सब डिवीजन में पड़ते गांव सुंडरा की शामलात जमीन पर डेढ़ दशक पुरानी 40-45 के करीब झुग्गियों में शनिवार अचानक आग लग गई। इस हादसे में जहां सारी झुग्गियां जलकर राख हो गई वहीं हादसे में डेढ़ साल की बच्ची रूपा की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि खेतों में लगी आग से उठी चिंगारी झुग्गियों तक पहुंची थी। एक दूसरे के साथ चट्टी होने के कारण सभी झुग्गियां आती चपेट में आ गई। आग लगने का समाचार मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के आग बुझाने के लिए जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची थी जिन्होंने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  (MOREPIC1)
बताया जा रहा है कि एक किसान द्वारा अपनी गेंहू की फसल काटने के बाद वहां पर जो नाड थी उसको आग लगाई गई थी। गर्मी ज्यादा होने के कारण आग जल्दी से फैल गई और नजदीक बनी झुग्गियों तक जा पहुंची। यह झुग्गियां यहां की नदी के किनारे पिछले 25 साल से बसी हैं जिसमें प्रवासी लोग रह रहे थे। आग जैसे ही झुग्गियों में लगी तो उस समय वहां पर एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र डेढ़ साल थी वह अपनी झुग्गी में खेल रही थी जो आग की चपेट में आ गई। जबकि उसके मां-बाप अपने काम पर गए हुए थे। जब आग लगी तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वह वहां से भाग कर दूर निकल गए। जब तक किसी को समझ आती की एक छोटी बच्ची भी वहां पर है तब तक वह आग की लपटों में आने के कारण पूरी तरह झुलस चुकी थी। मृतक बच्ची के पिता का नाम रामवीर माता का नाम चांदनी है और वह मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। आग इतनी भयानक थी कि 45 से 50 झुंगियां जल कर राख हो गई। ये लोग आसपास बनी फैक्ट्रियों में काम करते हैं। आग लगने की सूचना के बाद डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रधावा भी मौके पर पहुंचे और बेघर हुए झुग्गी निवासियों के रहने व खाने पीने के लिए तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। वही विधायक ने प्रशासन से मांग की है कि बेघर हुए इन झुग्गी निवासियों को बनता मुआवजा दिया जाए।