Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

41 करोड़ 42 लाख का नगर काउंसिल जिरकपुर का वार्षिक बजट पास

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
नगर काउंसिल की एक बैठक में मंगलवार को 41 करोड़ 42 लाख का बजट समूह पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से पास किया गया। मीटिंग के शुरूआत में माहौल काफी गर्म हो गया जिसमें अकाली दल के पार्षद मानविंदर टोनी राणा ने नगर काउंसिल के प्रधान रंजीत रेडी से तीखी बहस दौरान दो मुद्दों पर जवाब मांगे। पहला मुद्दा शहर में सडक़ों और गलियों में घूम रहे बेसहारा पशुओं पर उठाया गया। राणा ने कहा कि नगर काउंसिल इन बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में क्यों नहीं पहुंचा रही? साथ ही टोनी ने सुझाव देते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं की देखरेख के लिए गोचरांग की 2 एकड़ जमीन पर उन्हेंं रखने का इंतजाम किया जाए ताकि बेसहारा पशुओं की ओर से शहर में हो रहे एक्सीडेंट से लोगों को बचाया जा सके। दूसरा मुद्दा शहर में पीने वाले पानी की समस्या पर उठाया गया। पार्षद टोनी राणा ने कहा कि पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। कुछ मोहल्ले और कालोनियों में खुद के पैसों से पानी के टैंकर मंगवा कर लोग गुजारा कर रहे हैं। वह पानी पीने योग्य भी नहीं है। इस समस्या का हल क्यों नहीं किया जा रहा और इसका जिम्मेवार कौन है? कब तक पानी की समस्या हल होगी इसका जवाब दें।
नगर काउंसिल प्रधान रेड्डी ने कहा कि शहर के 19 वार्डों में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसके अलावा शहर को हरा भरा बनाने व प्रदुषण मुक्त करने के लिए काउंसिल की हद में पड़ते आधे दर्जन गांवों की खाली पड़ी बंजर जमीन पर पौधे लगाएने का प्रस्ताव पास किया है। इसके अलावा वार्ड नंबर-17 में पड़ते गांव इस्सापुर में टोबे का सुंदरीकरण कर बढिय़ा किस्म का पार्क बनाया जाएगा। जहां लोग सैर करने के अलावा लोग पार्क का आनंद ले सकें। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरविंदर सिंह पिंका ने पूछा सफाई कर्मचारी वार्डों में जाकर सफाई क्यों नहीं करते शहर की हर गली में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं लेकिन उन्हें एक- एक हफ्ते तक उठाया नहीं जाता। सीवरेज और ड्रेनेज वाटर की होदियों पर ढक्कन नहीं है जिसकी वजह से पाइपों में लिफाफे चले जाते हैं और गंदा पानी सडक़ों पर आ जाता है लेकिन कोई भी सफाई वाला उस तरफ ध्यान नहीं देता। जिसकी वजह से शहर में बीमारियां फैल रही हैं। पिंका ने चेतावनी दी अगर उनकी समस्याओं को तरफ ध्यान नहीं दिया तो नगर काउंसिल के दफ्तर में धरने पर बैठेंगे। नगर काउंसिल प्रधान रेड्डी ने कहा उन्हें इसके बारे में पता नहीं था। वह मामले को जांच कर सभी समस्याओं को जल्द हल करवाएंगे।