Thursday, 01 October 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

53594 लीटर कच्ची शराब जब्त की

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
आबकारी विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रदेश में अलग-अलग जिलों में भारी मात्रा में शराब को कब्जे में लिया है।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत शराब की बिक्री, भंडारण को लेकर विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। शराब की दुकानों एवं थोक विक्रेताओं के परिसरों में निरीक्षण करते हुए 7,901 शराब की पेटियां कब्जे में ली गई हैं जिनकी कीमत लगभग 3.12 करोड़ है। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम एवं अन्य नियमों की उल्लंघना में मंडी, ऊना, नूरपुर, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा में यह कार्रवाई की गई है।  
यूनुस ने कहा कि अवैध तथा कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में पिछले 24 घण्टों में टीमों ने प्रदेश में 53,594 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया है तथा दोषियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।    (MOREPIC1)
आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का वितरण न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी एवं कार्यबल टीमें अपने परिधि इलाकों में सजगता से अपने दायित्वों को निभा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त नाके लगा कर शराब के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि विभाग ने आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में लगभग 5,26,303.475 लीटर शराब बरामद की गई है जिसकी कीमत लगभग 7,16,93,504 रुपये है। शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के बारे में टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नम्बर 9418611339 पर शिकायत कर सकते हैं।