Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

6000 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ़्तार

Read in:Hindi

गुरूहरसहाए, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मकसद से चलाई गई मुहिम के दौरान आज कार्यालय ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफ़सर, गुरूहरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात पटवारी सुखबीर सिंह को 6000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को सरपंच मनप्रीत सिंह और हरचरण सिंह, निवासी गाँव कोहर सिंह वाला, तहसील गुरूहरसहाए की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी एक अदालती मुकदमे में सहायता करने के बदले 12,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था, परन्तु सौदा 7500 रुपए में तय हुआ। उसने आगे बताया कि दोषी पटवारी पहले ही 1500 रुपए ले चुका है और अब बाकी 6000 रुपए की माँग कर रहा है।
इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत फिऱोज़पुर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 6000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और उसके पास से रिश्वत के पैसे दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में बरामद कर लिए।

0 Comments