Saturday, 19 September 2026
Breaking News
उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन 
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ की क्रेच में बाल सेविका देवेंद्र कौर सात दिन से न्यायिक हिरासत में, विभाग की नर्मी से उठ रहे सवाल

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ का समाज कल्याण विभाग उनकी गिरफ्तारी से अनभिज्ञ या जानबूझ कर अनजान

चण्डीगढ़ /मोहाली (फेस2न्यूज)

सेक्टर 46 क्रेच में बाल सेविका के पद पर कार्यरत देवेंद्र कौर द्वारा अपने वृद्ध सास-ससुर से मारपीट मामले में जमानत याचिका की सुनवाई आज टल गई जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। देवेंद्र कौर के पिछले सात दिन से न्यायिक हिरासत में रहने के बावजूद चण्डीगढ़ का समाज कल्याण विभाग उनकी गिरफ्तारी से अनभिज्ञ है जिस कारण उन पर अभी तक कोई भी विभागीय कार्यवाही नहीं हुई।(SUBHEAD)

नियमावली के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी दो दिन से ज्यादा जेल में रहता है तो संबंधित विभाग उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देता है, परंतु इस बाल सेविका के मामले में ऐसा न होना रहस्य बना हुआ है

क्या था मामला

14-15 मई की रात 11 बजे के आसपास मोगा से आये दविन्दरजीत कौर के भाइयों हैप्पी, तारी व सर्वजीत ने कथित तौर पर आकर कोठी नंबर 219, फेस 7, मोहाली में अपने ससुर के घर तोड़-फोड़ की ,सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले व घर के अंदर घुसने की विफल कोशिश की थी। घर में बुजर्ग तारा सिंह, सुरजीत कौर और उनके बेटे सुखबीर मौजूद थे। मामला जायदाद का है व कोर्ट में है, लेकिन हमलवारों ने कथित तौर पर धमकी दी है कि सारे कोर्ट केस वापिस ले लें वरना सब को जान से मार देंगे ।