Saturday, 17 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
पंजाब Trending

10,000 रुपए रिश्वत लेते एफ. सी. आई का सेवामुक्त कर्मचारी रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान एफ. सी. आई., नकोदर, ज़िला जालंधर के लेबर हैंडलिंग इंचार्ज (सेवामुक्त) शंकर शाह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि कथित दोषी लेबर इंचार्ज को श्रीमती शमा निवासी गाँव महेड़ू, जालंधर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है और एफसीआइ के अन्य अधिकारियों की भूमिका, यदि कोई इस मामले में शामिल हो, की भी जांच की जायेगी।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त सेवामुक्त लेबर इंचार्ज उसके पिता की मौत के बाद एफ. सी. आई. से बनते बकाए दिलाने में मदद करने के बदले रिश्वत की माँग कर रहा था। इसके इलावा शिकायतकर्ता ने दर्ज करवाया है कि मुलजिम शंकर शाह इस सम्बन्धी पहले भी उससे 10,000 रुपए ले चुका है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में मौजूद तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में उक्त मुलजिम को रिश्वत की राशि लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments