Sunday, 04 October 2026
Breaking News
डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन
पंजाब Trending

पंजाब और भारत सरकार को उत्तर तो देना ही होगा: चावला

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
सितंबर 2022 में धूमकेतू की तरह अचानक ही अमृतपाल पंजाब में दिखाई देने लगा। पहले दिन से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। आज जो हमारी सरकार भारत की सारी एजेंसियां लगाकर उसको ढूंढ रही हैं, जांच कर रही हैं, सवाल यह है कि पहले क्यों सोये रहे? पंजाब की पूर्व मंत्री श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने सवाल उठाए हैं कि लगभग चार महीने पहले मैंने वीडियो द्वारा जनता को, सरकार को और अमृतपाल को भी चेलैंज किया था और यह भी कहा था कि सरकार पता लगाए कि यह कहां से आया है, किस एजेंसी का एजेंट है। लेकिन कुछ नहीं किया गया। अगर अजनाला की घटना न होती तो हो सकता है कि सरकारें अब भी सोई रहतीं। अब कुछ दिनों में ही इनका थाइलैंड, इंग्लैंड, इटली आदि कई देशों में इसके संपर्कों का पता चला गया। करंसी मिल गई। खालिस्तान फोर्स की जानकारी मिल गई और इसके सैकड़ों साथी भी दिखाई देने लगे। इसकी शादी के साथ भी कई प्रश्नचिह्न जुड़ गए। क्या यह अच्छा नहीं था कि जिस दिन इसने नफरत फैलानी शुरू की उसी दिन भारत की सारी एजेंसियां सावधान हो जातीं। अब तो यह हालत है, सांप निकल गया और लकीर पीटते कभी इंदौर पहुंच जाते हैं तो कभी आसाम। यह तो अच्छा है कि देर से ही सही सरकार को इसके कारनामों की जानकारी मिल गई, पर कितना अच्छा होता कि सितंबर से इसके इर्द गिर्द घेरा रहता और पंख खुलने से पहले ही इसे समेट लिया जाता। सरकार को इस घटना से सबक लेकर भविष्य में देश विरोधी तत्वों के लिए सावधान रहना ही होगा। याद रखना होगा कि अपराधी तो पकड़ा जा सकता है, पर जो जहर उसने फैला दिया उसे संभालना कठिन हो जाता है।
सरकारी एजेंसियां जांच यह भी करें कि मीडिया के जिस ग्रुप ने तीन—तीन दिन तक सितंबर में ही इसका इंटरव्यू लगातार दिखाया उनकी मंशा क्या थी। कितनी रकम लेकर उन्होंने यह सब किया या किसी मजबूरी में?