Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी

अखिलेश बंसल/ बरनाला

पुलिस ने बरनाला स्थित प्रेम नगर इलाके में किराए के मकान पर छापेमारी कर 90 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार बताए गए हैं। पुलिस ने शराब की सप्लाई करने में इस्तेमाल में लाए जाते चार वाहन भी कब्जे में ले लिए है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

मुखबिरी के बाद की दबिश

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देशों के अनुसार करते हुए थाना सिटी-2 के प्रभारी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेम नगर के एक किराए के मकान पर दबिश की थी। पुलिस को 31 अगस्त को सूचना मिली थी कि मैक लाइफ़ डेयरी प्रेम नगर निवासी रवि कुमार उर्फ गब्बर और उसकी पत्नी सोनी रानी किराए के मकान में अवैध शराब का गोदाम चला रहे हैं। जो कि बाहर से सस्ती शराब लाकर महंगे दामों पर बेचते थे।

कुल 90 पेटियां बरामद:

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मार्का सौंफी रस की 65 पेटियां और मार्का 9 वन की 25 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने मौके से एक सफेद क्रूज कार, प्लेटिना और जीलक्स मोटरसाइकिल तथा सफेद होंडा स्कूटी भी कब्जे में ली है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द: पुलिस

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।